बरेली: बिशारतगंज के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
बिशारतगंज कस्बा के वार्ड-दो निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिवार वालों ने गांव के एक व्यक्ति पर मुकदमे को लेकर आपसी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।