बरेली: भोजीपुरा के घंघोरा-घंघोरी के बीच हुए सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत, रात भर पानी में पड़ा रहा शव
घंघोरा-घंघोरी के बीच हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव रात भर सड़क किनारे पानी में पड़ा रहा। आज सुबह लोगों की नजर उस पर पड़ी तब इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान पहलादपुर निवासी महेंद्र शर्मा के रूप में हुई।