अगिआंव: अगियांव में छठ पर्व के लिए सूर्यमंदिर की साफ-सफाई, तैयारी जोरों पर
अगियांव सूर्यमंदिर में छठ को ले साफ सफ़ाई जोरो पर की जा रही हैं, सभी सदस्य तैयारी में लग गए है। यहां की मान्यता है कि जो भी भक्त अपनी सच्चे मन से मन्नत रखते है उनका मनोकामना जरूर पूर्ण होती है। आज नहाय खाय के साथ छठ की शुरुआत हो गई और 8 नवंबर को उदयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ समाप्त होगा।