गोला: सिकरीगंज में व्यक्ति की जेब से ₹5000 चोरी, गांव के व्यक्ति पर आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की जेब से 5 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रुपये चुराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बनकटी गांव निवासी जागबली पुत्र स्वर्गीय जोखू ने बताया कि 4 जुलाई की रात वह अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे।