रायबरेली: रामपुर में जमीनी विवाद के चलते हुआ खूनी संघर्ष, दो लोग हुए घायल
Raebareli, Raebareli | Apr 23, 2026
रायबरेली से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर सास और बहू पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया