सरधना: ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में स्वर्गारोहण पर्व मनाया गया, धर्म प्रांत अध्यक्ष बिशप भास्कर जेसु राज ने कराई विशेष प्रार्थना
सरधना, ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में ईसाई समुदाय के पवित्र पर्व स्वर्गारोहण के अवसर पर स्थानीय कैथोलिक मसीही समाज ने कृपाओं की माता के तीर्थस्थान सरधना चर्च में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन कर प्रभु येसु की महिमा का गुणगान किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज ही के दिन प्रभु येसु पुनर्जीवित होने के 40 दिनों तक अपने शिष्यों के साथ रहे