चूरू: चूरू विधायक हरलाल सहारण ने ढाढ़रिया बणीरोतान में ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन
Churu, Churu | Jun 16, 2026 चूरू विधायक हरलाल सहारण ने मंगलवार को चूरू उपखंड की ग्राम पंचायत ढ़ाढ़रिया बणीरोतान में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच हो।