कुशलगढ़: मोहकमपुरा में चोरों का आतंक, घर से तीन भैंसें चोरी, ग्रामीणों में दहशत; पुलिस ने शुरू की जांच
कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा इलाके के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मोहकमपुरा में रविवार रात अज्ञात चोर एक घर से तीन भैंसें चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार वारदात कमली पत्नी कालसिंह सिंगाड़ के घर हुई, जहां चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भैंसें ले गए। सुबह घटना का पता चलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि