कोंडागांव: कोंडागांव में टाउन थ्री फीडर बंद, पेड़ कटाई के चलते 4 घंटे से अधिक बाधित रही बिजली, गर्मी में लोगों का हुआ बुरा हाल
कोंडागांव शहर के टाउन थ्री फीडर क्षेत्र में आज मंगलवार को सूखे नीलगिरी पेड़ की कटाई के चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। विद्युत विभाग द्वारा सुरक्षा कारणों से 11 केवी फीडर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बंद रखने की सूचना जारी की गई थी, जिससे पीडब्ल्यूडी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभाग की ओर से लगभग 2:30 घंटे तक ...