बहरोड़: तेज रफ्तार का कहर: कांकरदोपा फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, एयरबैग ने बचाई दो जिंदगियां
Behror, Alwar | Apr 28, 2026 बहरोड़ में मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। करीब एक बजे जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कांकरदोपा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।