जमुई: गांधी पुस्तकालय में व्यवसायिक संघ द्वारा आयोजित समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष और महासचिव को दिलाई गई शपथ
Jamui, Jamui | Feb 8, 2026 गांधी पुस्तकालय में व्यवसायिक संघ द्वारा रविवार की शाम 4:00 बजे तक शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मोहन प्रसाद राव द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मदन सिंह और महासचिव शंकर साह को गाइड लाइन के अनुरूप गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन आये अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।