जमुई: धधौर गांव में पड़ोसियों ने पति- पत्नी और पुत्र को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 8, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धधौर गांव में नाला का पानी घर में घुसने पर पानी निकालने के लिए नाला तोड़ने को लेकर पड़ोसियों ने राम रतन साह और उनकी पत्नी माया देवी व पुत्र जीतू शाह की लाठी- डंडे से जमकर पिटाई कर दी जिससे तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन द्वारा रविवार की शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।