चायल: गिरिया खालसा गांव में 18 जून के कार्यक्रम को लेकर लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क
कौशाम्बी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने रविवार को गिरिया खालसा गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 18 जून को चायल ब्लॉक के दलियानपुर स्थित लगड़ महाराज की कुटी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।