कोठी महल: पंचमुखी हनुमान मंदिर सावराखेड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस ने 112.35 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी क़ो किया गिरफ्तार
उज्जैन के नीलगंगा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पंचमुखी हनुमान मंदिर, सावराखेड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 112.35 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने ड्रग्स के साथ तस्करी में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी जब्त किया है