बरेली: पॉक्सो में उम्रकैद काट रहा बंदी पुलिस अभिरक्षा से फरार, SSP बरेली ने रखा ₹25 हजार का इनाम
बरेली के केंद्रीय कारागार बरेली के कृषि फार्म से पुलिस अभिरक्षा में काम कर रहा पॉक्सो एक्ट में उम्रकैद की सजा पा चुका बंदी दिनेश फरार हो गया। फरार बंदी अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा राजपूत गांव का निवासी है। जानकारी के मुताबिक 22 जून को दिनेश को अन्य 45 बंदियों के साथ कृषि कार्य के लिए जेल के कृषि फार्म पर भेजा गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे