जांजगीर-चाम्पा जिले के भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने नवीन दायित्व मिलने के पश्चात जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय कुमार पांडेय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाज में युवाओं के बीच नशामुक्ति, रोजगार एवं युवाओं के भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा की।