बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के बायोगैस प्लांट में भीषण आग, लाखों की पराली जली, दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
बिक्रमगंज-सासाराम मुख्य पथ पर घुसियां खुर्द गांव के पास स्थित उत्कर्ष बायोगैस प्लस प्लांट में सोमवार करीब 11:30 बजे अचानक आग लग गई। अग्निशमन दल ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रुपये मूल्य की पराली जलकर राख हो गई। प्लांट में रखी पराली में आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। प्लांट कर्मियों की सूचना पर अग्निशमन दल मौके।