सिलवानी: झामर में खेल उत्सव का समापन, क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे विधायक देवेंद्र पटेल
Silwani, Raisen | Jan 16, 2026 सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झामर में शुक्रवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल भावना और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच में कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल देखने को मिला।