सिलवानी: चेतगढ़ के पास ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा ज़िला अस्पताल रेफर
Silwani, Raisen | Jan 16, 2026 बम्होरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चेतगढ़ के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सिलवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरा जिला अस्पताल रेफर।