डीग: ऑपरेशन प्रहार के तहत डीग में अवैध शराब पर की गई बड़ी कार्रवाई, एक व्यक्ति गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत डीग कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी मात्रा में शराब जब्त की। पुलिस ने कुल 276 पव्वा देशी शराब, 42 पव्वा अंग्रेजी शराब, 64 बोतल व्हिस्की और 103 बोतल/कैन बीयर बरामद की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।