पीलीभीत: सुन्दरपुर फुलेहर में दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले के मामले में 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। माधौटांडा थाना क्षेत्र के गांव सुन्दरपुर फुलेहर निवासी पूजा देवी पत्नी सुरेन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पीड़िता के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी।