ग्वालियर गिर्द: दवाओं की ऑनलाइन बिक्री बंद करने की मांग, देशभर के दवा कारोबारी बुधवार को करेंगे हड़ताल
ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को देशभर का दवा मार्केट बंद रहेगा। ये जानकारी मंगलवार को सचिव महेंद्र गुप्ता ने दी और बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने अधिनियम 817 जो 2018 में लागू किया गया था उसे वापस लेने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद करने की मांग की है।