सतना जिले के नागौद मार्ग स्थित पिथौराबाद में स्कूल के सामने संचालित अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर जनपद सदस्य लाल कुशवाहा सहित कई लोग सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्कूल के समीप शराब दुकान संचालित होने से विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।