अरवल: भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष को विष्णुपद मंदिर का प्रतीक चिन्ह किया भेंट, मगध की विरासत से कराया अवगत
Arwal, Arwal | Mar 10, 2025 भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने सोमवार 7:00 बजे प्रेस बयान जारी कर बताया कि मगध की विरासत को अरवल जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया गया है। दरअसल जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के भाजपा की टीम बेंगलुरु दक्षिण के सांसद एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजश्वी सूर्या को यह भेंट मुलाकात कर दी।