अरवल: समाहरणालय सभाकक्ष में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Arwal, Arwal | Mar 10, 2025 सोमवार दोपहर 3 बजे डीएम कुमार गौरव एवं एसपी के नेतृत्व में समाहरणालय सभाकक्ष में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने,असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने पर चर्चा की गई