सदर: BHU स्थित बिरला छात्रावास की चहारदीवारी पर छात्रों ने किया विरोध, मूल स्वरूप बचाने की मांग
BHU के बिरला छात्रावास में प्रस्तावित चहारदीवारी निर्माण को लेकर छात्रों ने विरोध जताया। छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर कुलपति को संबोधित ज्ञापन छात्र अधिष्ठाता को सौंपा और निर्माण कार्य में संशोधन की मांग की। उनका कहना है कि लगभग 100 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक छात्रावास के मूल स्वरूप और स्थापत्य शैली से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।