बाबई: आंखमऊ में आपसी विवाद के चलते चार आरोपियों ने एक महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
आंखमऊ में फरियादी महिला से आरोपी रामस्वरूप, शिवनंदन, छायाबाई व पूजा ने आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को मारपीट को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।