बाबई: माखननगर में कलेक्टर के निर्देश पर आचार संहिता लगने के बाद नगरपालिका दल ने हटाए राजनीतिक होर्डिंग्स
शनिवार को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देश पर आचार संहिता लगने के बाद माखननगर में चौक चौराहों पर लगे राजनीतिक होर्डिंग्स को हटाया गए। दरअसल मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव सहित नर्मदापुरम में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते शनिवार को आचार संहिता लगने के बाद से कलेक्टर के निर्देश पर जिले में होर्डिंग को हटाने का कार्य किया गया।