करकेली: नरवार 29 के सकरवार गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Karkeli, Umaria | Apr 15, 2026 थाना नौरोजाबाद अंतर्गत ग्राम पंचायत नरवार 29 के सकरवार गांव में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियो मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।बताया जाता है कि महिला सुषमा सिंह ने शाम घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वहीं इस घटना से मायके पक्ष ने ससुराल वालो पर हत्या और प्रताडना का आरोप लगाया है।वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।