शांतिपूर्ण माहौल में होली पर मनाने को लेकर सोमवार करीब 6:00 बजे एसडीएम राजकुमार के नेतृत्व में बौसी के विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बौसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, बीडीओ, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई दिशा निर्देश भी दिया। लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की गई।