डौण्डीलोहारा: ग्राम करियागोंदी से काम पर जाने के लिए घर से निकला युवक हुआ लापता, परिजन हुए चिंतित
डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम करियागोंदी निवासी फगेश्वर कुमार साहू (23 वर्ष) 9 अप्रैल को सुबह काम पर जाने के नाम से निकला था, लेकिन अब तक घर लौट कर नहीं आया। परिजन ने नाते रिश्तेदारों में पतासाजी के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया है। टीआई एलपी जायसवाल ने बताया कि मामले में गुम इंसान कायम कर विवेचना में लिया गया है।युवक की तलाश की जा रही है ।