बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपित दुर्गा को किया गिरफ्तार
मंगलवार की शाम करीब सवा पांच बजे कोतवाली बागपत पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपित दुर्गा निवासी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि मध्य प्रदेश निवासी मुकेश अहीरवाल ने कोतवाली बागपत में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही दुर्गा ने उनके नाबालिक पुत्र रंजीत अग्रवाल को लगातार प्रताड़ित और परेशान करता था।