हमीरपुर: हमीरपुर यमुना पुल से गिरकर कार सवार युवक की मौत, दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर, कहासुनी के दौरान नीचे गिरा
सोमवार देर रात यमुना पुल पर दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों कार सवारों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद एक कार सवार पुल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी आदित्य जैन के रूप में हुई है। यह घटना सदर कोतवाली और कानपुर के सजेती थाने की सीमा पर स्थित यमु