भीलवाड़ा: भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने ट्रैक पर लेटकर युवक ने की आत्महत्या, पहचान हुई, 15-20 दिन से था डिप्रेशन
भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक युवक ने जौधपुर-इंदौर ट्रेन के सामने ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने युवक की पहचान गुलनगरी निवासी ऐजाज (26) पुत्र मोहम्मद आरिफ मुल्तानी लौहार के रूप में की है। युवक वेल्डिंग का काम करता था और पिछले 15-20 दिनों से डिप्रेशन में था।