जलालाबाद: राम गंगा नदी का जलस्तर घटा, स्वास्थ्य विभाग ने गांव में संक्रामक रोगों के बचाव के लिए जागरूकता और दवाई वितरित की
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद के ग्राम कसारी में अब रामगंगा नदी की बाढ़ की स्थिति समाप्त हो चुकी है.जलस्तर गांव की आबादी क्षेत्र से बाहर जा चुका है. ऐसे में संक्रामक रोगों से बचाव हेतु गांव में राजस्व तथा मेडिकल की टीम ने लोगों को जागरूक किया तथा दवाओं का वितरण किया