जलालाबाद: आजाद नगर में डीजल जलाकर हत्या के आरोप में भाई ने बहन के सास, ससुर, पति और अन्य 7 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में शनिवार को महिला राधा को उसकी ससुराल के ही सास ससुर आदि ने डीजल डालकर आग लगा दी जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। 70% से अधिक झुलसी महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज से झुलसी महिला की हालत मरणासन्न बनी हुई है। वहीं महिला के भाई सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।