महोबा: युवक को बचाने में ई-रिक्शा पलटा, कुम्हड़ोरा के पास हादसे में अमृतसर से लौटे 6 तीर्थयात्री घायल
Mahoba, Mahoba | May 31, 2026 छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चितहरी निवासी परिवार अमृतसर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर ट्रेन से महोबा लौटा था। गांव जाने के लिए ई-रिक्शा किया था। कुम्हड़ोरा के पास अचानक सड़क पर आए युवक को बचाने में चालक का संतुलन बिगड़ गया। घायलों में भारती 22, मां शिवकली 45, भाई विनोद 24, बहन पिंकी 28 व बहनोई देवकी प्रसाद 30 और चालक शामिल हैं।