देहरादून: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, जो उत्तराखंड में रह रहा है और उत्तराखंडी है
गुरुवार को शाम 4:00 बजे के करीब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा की जो उत्तराखंड में रह रहा है वह व्यक्ति उत्तराखंडी है और उत्तराखंड में रहने वाले हर व्यक्ति को राजनीति करने का पूरा अधिकार है आपको बता दें काफी दिनों से कैबिनेट मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें मंत्री उत्तराखंड में रहने वाले लोगों को बाहर से माइग्रेट बता रहे थे