इटावा: इटावा में दुर्गा विसर्जन और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने दल बल के साथ किया रूट मार्च
Etawah, Etawah | Oct 3, 2025 शुक्रवार को इटावा शहर में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सीओ अभय नारायण राय और शहर कोतवाल यशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च किया। यह कदम विशेष सतर्कता के तहत उठाया गया है,