बिलग्राम: मेहंदीघाट पर गंगा स्नान करने गया ख़ालेपुरवा निवासी व्यक्ति डूबा, कई घंटे बाद पुलिस ने शव बरामद कर करवाया पोस्टमार्टम
Bilgram, Hardoi | Jan 13, 2025 मेहंदीघाट पर गंगा स्नान करने गया ख़ालेपुरवा निवासी मनसुख लाल डूबा,कई घंटे बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है।जानकारी के अनुसार मल्लावां थाना क्षेत्र के खाले पुरवा गांव निवासी मनसुख लाल पुत्र शिवपाल अपने चाचा लालाराम पुत्र रेवालाल के साथ गंगा स्नान करने मेंहदीघाट पर गए थे।गंगा स्नान के दौरान मनसुख लाल गहरे पानी में डूब गया।