बोध गया: बोधगया के अमवां में होटलों और मॉनेस्ट्री के नालियों के गंदे पानी से किसानों की बढ़ी परेशानी, पानी निकासी की कि है मांग
Bodh Gaya, Gaya | Jun 20, 2026 नगर परिषद बोधगया के अमवा वार्ड संख्या-6 में होटलों एवं मॉनेस्ट्री के नालियों का गंदा पानी खेतों में पहुंचने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण खेती प्रभावित हो रही है, वहीं पेयजल स्रोत भी दूषित हो रहे हैं।