पलिया: पलिया में नेपाल सरकार की नीतियों के खिलाफ व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
पलिया नगर स्थित दुधवा रोड की वैश्य धर्मशाला में सीमावर्ती क्षेत्रों के व्यापारियों की बैठक में नेपाल सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नाराजगी देखने को मिली। सम्पूर्णानगर, चंदनचौकी, बसही, बनगांव और सूड़ा के व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए भारतीय बाजारों से खाद सामग्री ले जाने पर लगी रोक हटाने की मांग की है।