गभाना: चंडौस में एफएसडीए टीम की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, सील की गई दुकान को खुलवाकर पनीर के लिए लिया गया सेंपल
चंडौस में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत दूसरे दिन भी सख्त कार्रवाई जारी रखी। रविवार को कस्बा चंडौस में पनीर की तीन दुकानों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें दो दुकानों से चार नमूने लिए गए, जबकि एक दुकानदार दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया था। इस पर विभाग ने दुकान को सील कर नोटिस चस्पा कर दिय