अररिया: बाघ नगर में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 10, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के बाघ नगर वार्ड संख्या 05 में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला बाघ नगर वार्ड संख्या 5 निवासी मंजर की पत्नी पिंकी बताई जा रही है.