अररिया: महिला कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र अररिया द्वारा पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Araria, Araria | Mar 10, 2024 अररिया महिला कॉलेज परिसर में रविवार को नेहरू युवा केंद्र अररिया द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत-सरकार के तत्वावधान में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम, प्रो. एमपी सिंह, प्रवीण कुमार, नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी जय प्रकाश कुमार समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।