विदिशा नगर: ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, तीन घायल; मामला लेकर पहुंचे एसपी ऑफिस
विदिशा के पठारी थाना क्षेत्र के सूजा बरखेड़ा गांव में पारिवारिक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 5 बीघा जमीन को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल पक्ष ने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।