गोरखपुर: राजघाट पुलिस ने स्कूटी चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी की 01 स्कूटी भी बरामद
दिनांक 28 मई को अज्ञात चोर द्वारा वादी की स्कूटी चोरी कर लिया गया।जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।और एसएसपी के निर्देश पर चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में राजघाट पुलिस ने वाहन चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त आदित्यनाथ पासवान को गिरफ्तार किया है