हुसैनाबाद: पलामू पुलिस का शिकंजा: राहुल सिंह गैंग के 4 शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
हुसैनाबाद पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा गोलियां और एक खाली मैगजीन बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। घेराबंदी के