महमूदाबाद: ईरान हमले में मारे गए रवि गोपाल के गांव बघाईन में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस नेताओं ने परिजनों को बंधाया ढांढस
ईरान हमले में मारे गए रवि गोपाल के गांव बघाईन में शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा समेत कई नेता गांव पहुंचकर परिजनों से मिले। नेताओं ने परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और गांव में गमगीन माहौल बना रहा।