पत्थलगांव: गाला-शिवपुर में नदी और शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण से ग्रामीणों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग
जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम शिवपुर और गाला में शासकीय भूमि एवं बहती नदी क्षेत्र पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा बुधवार की सुबह करीब 11 बजे जनदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पत्थलगांव एवं विधायक कार्यालय में आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों के अनुसार राजस्व अभिलेख म